Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:19 am

Thursday, July 9, 2026, 9:19 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

हिंगलाज माता मंदिर का 13 वां पाटोत्सव 27 जनवरी को

अरुण माथुर. जोधपुर 

रामराज्य नगर चौखा रिछा भाखर पर श्री बलवंत गिरी जी महाराज आश्रम में स्थित श्री हिंगलाज माता मंदिर का 13वां पाटोत्सव 27 जनवरी सोमवार को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। पाटोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों के साथ की जा रही है। मंडल श्री महंत सर्वानंद गिरी महाराज ने बताया कि श्री हिंगलाज माता मंदिर को 13वां पाटोत्सव बिजोलाई बालाजी आश्रम के महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज के सान्निध्य में मनाया जायेगा, जिसमें शहर के प्रमुख साधु संतों के साथ हिंगलाजा माता के भक्त एवं ब्रह्मलीन महंत बलवंत गिरी महाराज के अनुयायी उत्साह के साथ शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 13वें पाटोत्सव के तहत आश्रम परिसर में 26 जनवरी रविवार को दोपहर 3 बजे संगीतमय सुंदरपाठ एवं रात 9 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें जाने माने भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे तथा 27 जनवरी दोपहर 12.15 बजे पाटोत्सव बाद महाप्रसादी होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor