Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:39 am

Sunday, August 23, 2026, 7:39 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

साहित्य साहित्यकार को अमरता प्रदान करता है : डॉ शिव सिंह राठौड़

 

डॉक्टर मदन लाल जांगिड़ ने पर्यटन के क्षेत्र में अविस्मरणीय कार्य किया है : डॉक्टर ललित के पंवार

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

भारतीय साहित्य विकास न्यास राजस्थान की ओर से आयोजित ‘ पर्यटन विकास परिदृश्य ‘ के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन डॉ. शिव सिंह राठौड़ ने कहा कि साहित्य साहित्यकार को अमरता प्रदान करता है। डॉ. राठौड़ ने राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा देने के और कई मंत्र उद्घाटित किये जिसमें जिओ हाइड्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही।

डॉ ललित के. पवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. मदन लाल जांगिड़ ने अपने जीवन के 50 वर्ष पर्यटन सेवा को समर्पित किए हैं, यह बहुत बड़ी बात है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सत्यदेव संवितेन्द्र ने अपने उद्बोधन में डॉ. मदन लाल जांगिड़ के कृतित्व और व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विशेष अतिथि डॉ. आईदान सिंह भाटी ने भी डॉ. मदनलाल जांगिड़ की सेवाओं को सराहा। लोकार्पण समारोह में बेल्जियम की प्रोफेसर इला, डॉ. मनोहर सिंह राठौड़, हबीब कैफी, महेश पंवार, दिनेश सिंदल, अशफाक फौजदार, डॉ. पद्मजा शर्मा, सुनीता गोदारा, डॉ. मीना जांगिड़, ऋषि वैष्णव, कुलदीप सिंह भाटी, रामदयाल आर्य, चांद कौर जोशी, बसंती पंवार, राकेश जांगिड़, दिलीप केसानी, एम.एस.जई, कफील अहमद, शौकत अली लोहिया, हंसराज बारासा कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मधुर परिहार ने किया तथा आभार वाजिद हसन काजी ने ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor