Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 7:08 am

Thursday, April 30, 2026, 7:08 am

LATEST NEWS
Lifestyle

कौन होगा जैसलमेर में भाजपा जिलाध्यक्ष? विधि मंत्री जोगाराम पटेल पहुंच जैसलमेर, कुछ ही देर में होगा चयन

ओम जी. बिस्सा की जैसलमेर से रिपोर्ट

जैसलमेर में भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा जल्द ही होने वाली है। विधि मंत्री जोगाराम पटेल जैसलमेर पहुंच चुके हैं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भाजपा पार्टी का दुपट्‌टा पहनाकर स्वागत किया। सबकी नजरें पटेल पर टिकी है।

जैसलमेर में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 11 लोगों ने आवेदन किए हैं। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 11 लोगों ने जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन किए थे। चुनाव अधिकारी बिहारीलाल विश्नोई ने सभी आवेदनकर्ताओं के नामांकन लिए। मंगलवार को विधि मंत्री जोगाराम पटेल जैसलमेर पहुंचे। अब जैसलमेर में जिलाध्यक्ष पद के लिए मंथन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे सवाई सिंह गोगली, शंभूदान भेलानी, दलपत राम हिंगड़ा, हुकमाराम कुमावत व खीमाराम सुथार प्रमुख नाम है। बताया जा रहा है कि इन्हीं पांचों में से कोई एक बीजेपी का नया जिलाध्यक्ष चुना जाएगा। सूत्रों ने बताया कि चुनाव महज एक प्रक्रिया है, जबकि जिलाध्यक्ष के नाम पर लगभग मोहर लग चुकी है। पर्ची के द्वारा ही जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। जिले में कुल 24 मंडल है। 13 जैसलमेर व 11 पोकरण में है। जिले में अब तक 23 मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है, 1 नाचना मंडल बाकी है।

गैर राजपूत हो सकता है जैसलमेर भाजपा का जिलाध्यक्ष

डीके पुरोहित. जैसलमेर

राइजिंग भास्कर का आकलन है कि इस बार जैसलमेर में भाजपा जिलाध्यक्ष गैर राजपूत हो सकता है। क्योंकि जब विधानसभा चुनाव में भाजपा से गैर राजपूत व्यक्ति को टिकट देने की बात उठी थी तो पार्टी ने सारे नाम दरकिनार करते हुए राजपूत उम्मीदवार छोटूसिंह भाटी को आगे किया था। तब काफी लोगों ने नाराजगी भी जताई थी। मगर तब तय हुआ था कि भाजपा जिलाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर गैर राजपूत उम्मीदवार को काबिज किया जाएगा।

जोगाराम पटेल ने हालांकि अभी पत्ते नहीं खोले हैं। मगर इतना तय है कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलना चाहती है और आगामी निकाय व घरेलू सरकार के चुनाव के लिए अभी से जाजम बिछाने जा रही है। इसलिए सभी वर्गों का साथ जरूरी है और पार्टी राजपूतवाद से हटकर भी मैसेज देना चाहती है। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार पार्टी का जिलाध्यक्ष राजपूत नहीं होगा। अगर राजपूत उम्मीदवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया जाता है तो पार्टी में नाराजगी के स्वर उठना तय है और इसका आगामी निकाय और घरलू सरकार के चयन के दौरान खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

चौंकाने वाला नाम हो सकता है

हालांकि बॉल अभी पटेल के पाले में है। मगर इस बार भाजपा के जैसलमेर अध्यक्ष का नाम चौंकाने वाला हो सकता है। अभी मंथन चल रहा है। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनवाकर सबको चौंकाया था उसी तरह जैसलमेर भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor