Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:39 am

Sunday, August 23, 2026, 7:39 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जायंट्स ग्रूप ऑफ ब्लूसिटी सहेली ने आस्था वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ ब्लूसिटी सहेली ने आज आस्था वृद्धाश्रम में जायंट्स प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र जैन की अध्यक्षता में उपहार स्वरूप 35 साड़ियां, मालपुए, कचोरियां व बिस्किट आदि वितरित किए और आशीर्वाद लिया तथा बुजुर्गों के साथ विभिन्न मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की, जिससे वे बहुत खुश हुए।

अध्यक्ष कुसुम जैन और सचिव भारती राठी ने बताया की बुजुर्गों ने ब्लू सिटी सहेली के साथ अपने अनुभव साझा किए। ब्लू सिटी सहेलियो ने माना कि बुजुर्गों को स्नेह और देखभाल की आवश्यकता है। जायंट्स सहेलियों का हमेशा यही प्रयास रहेगा कि जन्मदिन जैसे आयोजन उनके साथ मनाएं और एक परिवारिक माहौल कायम करें, जिनके वे हकदार हैं। कार्यक्रम आयोजक विजयलक्ष्मी ने सबको धन्यवाद दिया। इस दौरान ओम जैन, पुष्पा जैन, ममता जैन, सुनीता छाजेड़, शीला भंडारी, संतोष जैन, प्रमिला मेहता, कुमकुम राकावँत, सतोष जैन आदि उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor