Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:12 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:12 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महेंद्रसिंह राजपुरोहित घेवड़ा पुन: प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

पारस शर्मा. जोधपुर

महेंद्र सिंह राजपुरोहित घेवड़ा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का पुनः प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।घेवड़ा को लगातार तीसरी बार प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा को ध्यान में रखकर की गई है, जो समाज के उत्थान और विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। सहज, सरल, मिलनसार, मृदुभाषी, हंसमुख स्वभाव, समाजसेवी महेंद्रसिंह राजपुरोहित घेवडा़ ने कई संस्थाओं में काम किया। कई संस्थाओं ने सम्मानित किया। सभी समाज बधुंओं एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की अनुशंसा पर महेंद्र सिंह राजपुरोहित घेवड़ा को पुनः पद पर मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति को संगठन की समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। महेंद्र सिंह राजपुरोहित घेवड़ा के नेतृत्व में संगठन की नीतियां और कार्य और भी बढ़ेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor