Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:12 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:12 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उत्तम जांगिड़ ने संभाला मुख्य रोकड़िया का पदभार

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्री जागृति संस्थान जोधपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम जांगिड़ (कुलरिया) को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर (मानव संशाधन अनुभाग- अशैक्षणिक) के वित्त एवं लेखा शाखा में पदस्थापित राधेश्याम शर्मा, सहायक (मुख्य रोकड़िया) 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त होने पर मुख्य रोकड़िया का चार्ज अन्य कार्मिक को दिए जाने की अनुशंषा पर माननीय कुलपति महोदय के आदेशानुसार राधेश्याम शर्मा ने अपना चार्ज वरिष्ठ लिपिक, शोध एवं विकास अनुभाग के उत्तम जांगिड़ को सुपूर्द किए जाने पर संस्थान की ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

संस्धान के सचिव हर्षद सिंह भाटी ने बताया कि उत्तम जांगिड़ अपने पिता डूंगरराम जांगिड़ के अनुकंपा पर 2012 में कनिष्ठ लिपिक पद पर अधीनस्थ हुए। आप बी.कोम डिग्री धारक हैं। आप अपने सेवा कार्यों से 2021 में वरिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नत हुए और अब मुख्य रोकड़िया पद पर कार्यभार संभाला। इसके लिए उत्तम जांगिड़ ने कुलपति व कुल सचिव का आभार प्रकट किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor