Explore

Search

Saturday, August 29, 2026, 2:21 am

Saturday, August 29, 2026, 2:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अल-हुदा इंटरनेशनल स्कूल : आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बढ़ते कदम

अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्टर, सुविधाओं और समर्पित टीचर्स-स्टाफ की मेहनत के साथ हर बच्चे के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। 

पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग के जरिए हर बच्चे की प्रोग्रेस रिपोर्ट से अभिभावकों को अवगत करवाया जाता है। समय-समय पर सह शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। 

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

शास्त्री नगर जी सेक्टर फ्रेस एन ग्रीन की गली में स्थित अल-हुदा इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बन रहा है। यहां आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा से न केवल संतुष्ट है, वरन अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि उनके स्कूल में समर्पित टीचर्स और स्टाफ की वजह से सफलता के सौपान प्राप्त किए हैं। यहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुविधाएं, स्टूडेंट्स पर टीचर्स का विशेष ध्यान, उपकरण, लाइब्रेरी उन्नत है। सुबह सुबह बच्चे मुस्कान लिए स्कूल में प्रवेश होते हैं और पूरे समय खुशी-खुशी और खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण करते हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल अपने नाम के अनुरूप शिक्षा दे रहा है। यहां इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं हैं और प्रत्येक बच्चे पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बच्चों के खेल और सह शैक्षणिक गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। समय-समय पर बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम और भ्रमण की व्यवस्था भी की जाती है। यही नहीं पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग के जरिए प्रत्येक बच्चे की प्रोग्रेस से अभिभावकों को अवगत करवाया जाता है। कमजोर बच्चों पर विशेष मेहनत की जाती है। स्कूल में हर तरह से बच्चे के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ अन्य भाषाओं पर भी विशेष फोकस रखा जाता है। बच्चा यहां संस्कार भी ग्रहण करता है और अपने पैरेंट्स का रेस्पेक्ट करना सीखता है। यह सब समर्पित टीचर्स की मेहनत से ही संभव हो रहा है। प्रिंसिपल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और शिक्षा की क्वालिटी के साथ समझौता नहीं किया जाता।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor