Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 7:07 am

Tuesday, August 25, 2026, 7:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जरूरतमंद 9 कन्याओं के विवाह का शगुन कार्यक्रम आयोजित

RISING BHASKAR.COM. JODHPUR

गरीब, असहाय, जरुरतमंद व आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार की 108 कन्याओं के विवाह से पूर्व आयोजित शगुन का जिम्मा उठाने वाले 140 सेवादारों का समूह माताजी भक्ति सागर ग्रूप एवं जबरेश्वर महादेव मंडल के तत्वावधान में माताजी भक्ति सागर ग्रूप के संरक्षक गीता माछर, पंकज जांगिड़, गोपी धूत, ललिता वर्मा और मीना परिहार के सानिध्य में आज गोल बिल्डिंग चौराहा स्थित श्री जबरेश्वर महादेव मंदिर में 9 कन्याओं के विवाह का शगुन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम संयोजक संतोष राठी ने बताया कि इस दौरान कन्याओं के आगमन पर उनका तिलक लगाकर, मंगल गीत गाते हुए, नृत्य करते हुए व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा विवाह से पूर्व की सभी रस्में निभाते हुए महिला संगीत, मेंहंदी, लाडकोड कार्यक्रम आयोजित किए साथ ही दानदाताओं के सहयोग से अर्जित घरेलू व जरूरत का सामान और उपहार कन्याओं को भेंट किए गए। महिला मंडल ने कन्याओं को सुखमय और आनंदमय दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने के सूत्र बताते हुए आशीर्वाद दिया। विदाई के समय सभी भावूक नजर आए। इन 9 कन्याओं के साथ अब तक 96 कन्याओं का शगुन कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor