Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 3:56 pm

Wednesday, August 26, 2026, 3:56 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अल-हुुदा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया स्वाधीनता दिवस, देशवासियों को दी एकता और अखंडता की शुभकामना

-प्रिंसिपल मिसेज बुशरा शेख मेम ने कहा- तिरंग के साये में देश सुरक्षित है, हमें हर हाल में तिरंगे का मान रखना है

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

अल-हुदा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को स्वाधीनता दिवस मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। प्रिंसिपल मिसेज बुशरा शेख मेम ने इस मौके पर देशवासियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी और एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। प्रिंसिपल मेम ने कहा कि तिरंगे झंडे के साये में देश सुरक्षित है। उन्होंने स्टूडेंट्स को स्वाधीनता दिवस का महत्व बताया और कहा कि हमारे अनगिनत शहीदों ने अपने लहू से इस देश को आजाद कराया है। इसलिए हमें आजादी की कीमत समझनी होगी। हमें नफरत और घृणा को मिटाकर देश में एकता, स्नेह, प्रेम और देशभक्ति की भावना से आगे बढ़ना होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद थे। सभी बच्चों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामना दी गई और उनका मुंह मीठा करवाया गया। कार्यक्रम में टीचर्स ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल रुबीना मेम सहित 35 लोग मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor