Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 3:05 pm

Wednesday, August 26, 2026, 3:05 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जैसलमेर पुष्करणा समाज ने स्थापना दिवस पर तीन स्वर्ण पदक प्रदान किए

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर ने अपने स्थापना दिवस पर आयोजित मेधावी छात्र -छात्रा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओ को तीन स्वर्ण पदक एक रजत पदक से सम्मानित किया । भुतनाथ मन्दिर प्रांगण में अयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन द्वारा अराध्येय प्रभु लक्ष्मीनाथजी एवं पुष्करणा ब्राह्मणो की कुलदेवी मां उष्ट्रवाहिनी का पूजन व देवांशी पुरोहित द्वारा गणपति वन्दना से प्रारम्भ हुवा । समारोह में सी.ए. महिमा बोहरा, ईशा आचार्य को बी एस सी ,चैतन्य पुरोहित को सैकडरी सीबीएसई में सफलता प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक व सिनियर हायर सैकडरी में सफलता प्राप्त करने पर केशव पुरोहित को रजत पदक प्रदान किया गया । समारोह में सितर से अधिक विद्यार्थी को समाज के पुरोधाओ की पावन स्मृति में प्रायोजित पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया । इस अवसर पर गत वर्ष में भवन निर्माण कोष में अंशदान करने वाले समाज के दानवीरो का अभिनन्दन किया । अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में निम्बू चम्मच रेस में कामाक्षी पुरोहित प्रथम व जन्मेयजय व्यास द्वितिय,जलेबी रेस में भाग्य लक्ष्मी बिस्सा प्रथम व अराघ्येय बिस्सा द्वितिय, सुलेख में अराध्या पुरोहित प्रथम व इशित व्यास द्वितिय, म्युजिकल चैयर्स महिला वर्ग में अरुणा पुरोहित व बालिका वर्ग में रुपल पुरोहित ,कैरम प्रतियोगिता में नीवन आचार्य ने दक्ष आचार्य को हरा कर खिताब जीता , वही विशेष रुप से आयोजित कौशल प्रतियोगिता जिसमें ऑंख पर पट्टी बांध कर लक्ष्य साधना होता उस प्रतियोगिता में चिन्मय व्यास विजयी रहे । समाज ने अपने 23 वें स्थापना दिवस पर न्याति वट् अशोक कुमार व्यास का व न्याति सेवाधारी में मॉ अन्नपुर्णा सेवा एवं पर्यायवरण समिति के सरंक्षक लाल चन्द बोहरा का अभिनन्दन किया । समाज अध्यक्ष डी के व्यास की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मारवाड़ रत्न प्रो. एस.पी.व्यास मुख्य अतिथि ,बैंक ऑफ इण्डिया के उप आंचलिक प्रबन्ध रविन्द्र केवलिया विशिष्ठ अतिथि थे । महिला प्रकोश्ठ की अध्यक्षा मधु व्यास इस कार्यक्रम में आयोजित सभी प्रतियोगिताओ की संयोजक थी तो वही आयोजन की व्यवस्था अनिल गोपा, ष्याम सुन्दर बिस्सा,चन्द्रशेखर व्यास,राम कुमार आचार्य ,ओम प्रकाश पुरोहित रैयाणी, सत्यदेव व्यास,नरेन्द्र बट्टू , सुरेन्द्र कुमार थानवी ,धीरज पुरोहित, चन्द्र प्रकाश बिस्सा एवं सुनिल व्यास की देख रेख में थी । इस अवसर पर पुरस्कार प्राप्त कर्ताओ के परिवार जन के साथ साथ समाज के कई प्रतिश्ठ महानुभावो की भी उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन सचिव सुरेश केवलिया ने किया और अन्त में प्रभु लक्ष्मीनाथजी की महाप्रसादी का आयोजन हुआ ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor