Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 3:04 pm

Wednesday, August 26, 2026, 3:04 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

यह देश शहीदों का ऋणी रहेगा : गौतम नवल

आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक नवल उर्फ काकू ने सरकारी स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक गौतम नवल उर्फ काकू ने कहा कि हमारे अनगिनत शहीदों ने अपना सर्वस्व लुटाकर भारत को आजाद कराया। यह देश शहीदों का ऋण कभी भुला नहीं पाएगा। हमें इस देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ लेनी होगी। वे मंगलवार को 77 वें स्वाधीनता दिवस से मौके पर महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी हिंदी माध्यम) भदवासिया में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले काकू ने ध्वजारोहण किया और बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।इस मौके पर प्रेमदेवी भैरारामजी नवल स्मृति सेवा समिति भदवासिया की ओर से विद्यालय परिवार में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम रखा गया। बहुत ही शानदार प्रोग्राम रहा। काकू ने विद्यालय परिवार का आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor