Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 3:05 pm

Wednesday, August 26, 2026, 3:05 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आजादी की कीमत समझें, इसे व्यर्थ ना जानें दें : बंसल

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश बंसल ने आईटी गुरुकुल विद्यालय में किया ध्वजारोहण और मेधावी बच्चों को ट्रॉफी बांटी

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश बंसल ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को स्वाधीनता विचारों की और संस्कारों की दें। वे आईटी गुरुकुल विद्यालय पांचबत्ती पर मंगलवार को स्वाधीनता समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वाधीनता बड़ी कीमती है। इसे यूं ही ना गंवा दें। हमारे शहीदों ने इस देश को अपने खून-पसीने से सींचा है। इसलिए देश की एकता-अखड़ता की रक्षा करना जरूरी है। विद्यार्थी बड़ा बनें लेकिन देश के संस्कारों और संस्कृति को भूले नहीं और देश की तरक्की में अपना पूरा योगदान दें। उन्होंने मेधावी बच्चों को ट्रॉफी प्रदान की। निदेशक अनिल राखेचा ने बंसल व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उपस्थित अभिभावकों ने भी स्वागत किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor