Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 1:19 pm

Wednesday, August 26, 2026, 1:19 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8:30 बजे गीता भवन लेब पर अध्यक्ष अर्चना बिरला व हरि महेश्वरी के द्वारा झंडा रोडण 30 सदस्यों के साथ किया गया। अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा जन गण मन सामूहिक किया गया। इस प्रोग्राम में शाखा व प्रांत के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। इसी घड़ी में हमारे शाखा के उपाध्यक्ष सीताराम राठी के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय संजय कॉलोनी प्रताप नगर में झंडा रोहण कर मिठाई बाटी गई। विद्यालय परिवार की तरफ से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा शाखा के संपर्क प्रमुख श्याम सुंदर केला के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिव बस्ती चानणा भाकर में झंडा रोहण करके बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा सभी बच्चों को अपनी तरफ से चार कॉपी का सेट एक इंस्ट्रूमेंट बॉक्स वह मिठाई वितरित की गई। स्कूल प्रधानाध्यापक कृष्ण गोपाल वैष्णव व सुनीता आचार्य ने भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इसी प्रकार स्कूल में और भी कोई सहयोग हो तो देने के लिए कहा। इस प्रोग्राम के सहयोग के लिए हरि महेश्वरी, सुरेशचंद्र भूतड़ा, किशन दास बिरला, पुखराज फोफलिया, राजेंद्र मंत्री उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor