Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 1:19 pm

Wednesday, August 26, 2026, 1:19 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भक्तों पर चढ़ा देशभक्ति का रंग

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर

बिजोलाई बालाजी आश्रम के प्रांगण में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमेश्वरगिरी महाराज ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर आजादी के जंग में शहीद हुए वीरों वीरांगनाओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए। आजादी के इस उत्सव में गुरूपरिवार के भक्तों ने बड़े उमंग व उल्लास के साथ भाग लिया। भक्तों पर देशभक्ति का रंग चढ़ा नजर आया।

सोमेश्वरगिरी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि आजादी की लड़ाई में प्रत्येक उस भारतीय का योगदान रहा है जिसनें अंग्रेजों की दास्ता सहने से इंकार कर दिया था। उन्होनें आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय तिरंगा उत्सव के समापन पर अपने प्रवचन में भक्तों को राष्ट्र की उन्नति के लिए संकल्प करवाते हुए कहा कि युवाओं को अमर सेनानियों के बताए मार्ग को आत्मसात कर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor