Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:06 am

Sunday, August 23, 2026, 7:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गृहमंत्री अमित शाह से मिले युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव जैन

सुनील वर्मा. जोधपुर 

अहमदाबाद में आयोजित बुद्धि सागर सूरिश्वर महाराज की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्के का विमोचन देश के गृहमंत्री अमित शाह ने किया। इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि बुद्धिसागर सूरिश्वर महाराज त्याग व समर्पण के प्रतीक थे। कर्म, धर्म, ध्यान व ज्ञान को जीवन मूल्य बनाने वाले बुद्धिसागर सूरिश्वर महाराज के सम्मान में जारी यह स्मारक सिक्का उनकी स्मृति को अमर बनाएगा और भावी पीढ़ियों को उनके आदर्शों को जानने के लिए प्रेरित करेगा। उनके शिष्य आचार्य भगवंत पदम सागर सूरिश्वर महाराज उनके मूल्य व मानव कल्याण के भाव को आगे बढ़ा रहें हैँ। कार्यक्रम में आचार्य भगवंत प्रशांत सागर सूरिश्वर ने कहा पूज्य महाराज के मार्ग पर चल कर अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति का भी विकास होगा और देश विकसित होगा। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor