Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 1:31 pm

Friday, July 10, 2026, 1:31 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जैन समाज की फागण फेरी में उमड़ा जन सैलाब

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जैन समाज की फागण फेरी में आस्था का जन सैलाब उमड़ा। साध्वी चिंतनदर्शिताश्री, नीतिप्रभाश्री व श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना की। फागणफेरी के रास्ते में जगह जगह संघ प्रभावना व स्वागत हुआ। मुनिसुव्रत पुन्यरेखा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित जैन समाज की फागण फेरी छह कोस भाव यात्रा हाउसिंग बोर्ड से गुरों का तालाब चिंतामणी पार्श्वनाथ ज़ैन मंदिर तक निकाली गई। यात्रा फागुन फेरी में विनायकिया कुल खंडप में दिक्षित जैनाचार्य नितिसुरी समुदाय साध्वी चिंतनदर्शिताश्री, नीतिप्रभाश्री आदि श्रावक श्राविकाओं ने भाग लेकर तीर्थ भाव यात्रा की विधि पूर्वक परंपरा निभाई।

मंडल प्रवक्ता धनराज विनायकिया व तीर्थ के ओमप्रकाश चौपडा ने सयुंक्त रूप से बताया कि जैन समाज का महान शाश्वत महातीर्थ सिद्धाचल पालीताना तीर्थ स्थल पर लाखों श्रद्धालुओं द्वारा छह गाऊ की यात्रा फेरी निकाली जाती है। इसी उद्देश्य को लेकर जोधपुर में करीब 24 वर्षों से श्रावक स्व.धनराज जैन की प्रेरणा से मुनिसुव्रत स्वामी पुन्य रेखा महिला मंडल के तत्वावधान में खंडप विनायकिया परिवार से दिक्षित जैनाचार्य नितिसुरी समुदाय साध्वी चिंतनदर्शिताश्री, नीतिप्रभाश्री आदि नगर में बिराजित साधु साध्वियों व श्रावक श्राविका के सानिध्य में मंडल अध्यक्षा श्राविका कोकिला किरण जैन आदि के नेतृत्व में जोधपुर चौहाबो सेक्टर 18ई/805 स्थित मुनिसुव्रतस्वामी जिन मंदिर से प्रथम चैत्यवंदन विधि पूर्वक के साथ जैनों की फागुन फेरी छह गाऊ भाव यात्रा निकाल कर विश्व शांति कामना की । इस अवसर पर साध्वी चिंतनदर्शिताश्री ने फागण फेरी महिमा महत्व पर बोलती हुई कहा कि फागुन सुदी तेरहस को करोड़ों मुनियों के मोक्षगमन के स्मृति में 84 हजार वषों से चली आ रही है। यह जैनों का महान शाश्वत महातीर्थ सिद्धाचल पालीताना तीर्थ स्थल पर लाखों श्रद्धालुओं द्धारा छ:गाऊ की यात्रा फेरी निकाली जाती है। संघ के राजेश जैन, सीमा जैन व महेंद्र बोहरा विनायकिया ने बताया कि फागुन फेरी क्रिया भवन के पूर्व सचिव यशवंत राज भंडारी घर मंदिर के दर्शन वंदन संघ प्रभावना द्धितीय सामुहिक चैत्यवंदन दिगम्बर जैन मंदिर नवलखा पार्श्व नाथ जिन मंदिर प्रथम पुलिया, तृतीय चैत्यवंदन वासुपूज्य स्वामी जिन डागा मंदिर, चतुर्थ चैत्यवंदन सहस्त्रफणा पार्श्व नाथ जैन मंदिर गुरौतालाब में पंचम सिद्बाचल गिरी पठ्ठ समक्ष भाव यात्रा विधि विधान से किया व लाभार्थी परिवारों द्वारा पट् दर्शन आरती आदि का लाभ लिया व भाता वितरण किया । फागुन फेरी गुरों का तालाब पहुंचने पर तीर्थ के ओम प्रकाश चौपडा सहित ट्रस्ट मंडल द्वारा सभी श्रद्धालुओ का स्वागत किया गया। कोकिला किरण जैन व विनायकिया ने सभी का आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor