Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:49 pm

Thursday, July 9, 2026, 10:49 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

लंबे समय से चल रहे सिवीरेज कार्य बंद होने पर क्षेत्रवासियो का गुस्सा फूटा, रास्ता बंद कर किया प्रदर्शन

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

भीतरी शहर के नायो के बड़ में ईगल इंफ्रा की तरफ से हो रहे सिविरेज कार्य में पाइप बर्स्टिंग का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से पिछले 8- 10 दिनों से खड्डा खुदा हुआ है, जिसमे सीवरेज का पानी भर गया है। यह गड्ढा करीब 3 फीट गहरा है और इसकी सुध लेने को भी कोई तैयार नहीं है। क्षेत्रवासियो का कहना है कि इस कार्य के रुके होने के कारण कभी भी कोई असामन्य घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है, और गंदे एवं बदबूदार पानी की वजह से मच्छरों का आतंक है, और बहुत सी बीमारियां भी फैल सकती है।इस कारण से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी से तंग आकर आज मौहल्लेवासियो ने रास्ता बंद कर प्रदर्शन किया और इसका विरोध भी जताया।
क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि आज सुबह स्कूल से आते हुए 1 बच्चा इस पानी के हौद में गिर गया और समय रहते हुए मोहल्ले वासियों ने उसको निकाल लिया जिससे उसकी जान बच गई अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
ईगल इंफ्रा के AEN शुभांकर व्यास ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से कुछ दिनों के लिए यह कार्य रोक दिया गया था और लेबर भी उपलब्ध नहीं हो रहे थे, लेकिन अब जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण कर दिया जाएगा। क्षेत्रवासियो के हंगामे के बाद और इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए इंजिनियर ने मौके पर लोहे की पट्टे लगवाकर इस गड्डे को उपर से बंद करवा दिया और आश्वासन दिया की 5 से 7 दिनों में इसका कार्य पूर्ण रूप से निष्पादित कर दिया जाएगा। इंजीनियर के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियो ने हंगामे को शांत कर रास्ता खोल दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor