Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 1:49 am

Monday, August 24, 2026, 1:49 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आर्ट प्रदर्शनी और सम्मान समारोह आज

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

जोधाणा फोटोजर्नलिस्ट सोसाइटी एवं इस्टर्न फाऊंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर के तत्वावधान में पांचवी वार्षिक आर्ट प्रदर्शनी और सम्मान समारोह विश्व फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
संस्थान के सचिव राजेश जोशी ने बताया कि स्वामी कृष्णानंद स्मृति सभागार, गड्डी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सूरसागर विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास ‘जीजी’ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता मेहरानगढ़ फोर्ट के महाप्रबंधक जगत सिंह राठौड़ करेंगे। वरिष्ठ फोटोग्राफर शिवजी जोशी एवं आनंदराज व्यास विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि कला प्रदर्शनी में विभिन्न पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और सम्मान समारोह में अरु-स्वाति व्यास(रंगकर्मी), इश्राकुल इस्लाम माहिर (साहित्यकार), डॉ अनूपराज पुरोहित (शास्त्रीय संगीत), प्रेमकुमारी जोशी(जागृति जन सेवा संस्थान), कामाक्षी आचार्य(अंतरराष्ट्रीय वुशू पदक विजेता), विजेन्द्र जायलवाल (वरिष्ठ फोटोग्राफर) एवं सिद्धेश्वर ब्यावला मंडली संस्था का सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विगत 16 जुलाई को रंगमल्हार चाय केतली पेंटिंग प्रतियोगिता कि गई थी, जिसमे जोधाणा फोटो जनलिस्ट सोसाइटी की तरफ से इक्कीस सौ रुपये का प्रथम पुरुस्कार मुतास्सि .र क़ाज़ी, ग्यारहसो रुपये का द्वितीय पुरुस्कार खुशबू अरोड़ा व पाच सौ रुपये का तृतीय पुरूस्कार रागिनी चौहान को दिया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor