Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 1:48 am

Monday, August 24, 2026, 1:48 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में आरपीएल की शुरुआत 19 अगस्त से होनी थी लेकिन अधूरी तैयारियों के चलते स्थगित

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

राजस्थान प्रीमियर लीग यानी कि आरपीएल की शुरुआत जो पहले 19 अगस्त से होनी थी उसे स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल की ही तर्ज पर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन इस बार आईपीएल का आयोजन करने जा रही है। खास बात यह है कि इस बड़े आयोजन के लिए ऑक्शन हुआ, लेकिन इसके बाद तैयारियां नहीं हो पाई।

आरपीएल के सभी मैच जयपुर और जोधपुर में होने हैं। ओपनिंग सेरिमनी जोधपुर में प्रस्तावित है जबकि इसका समापन जयपुर में होगा। लेकिन जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में समय रहते इसकी तैयारी पूरी नहीं हो पाई। ऐसे में 19 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट को अब 1 सप्ताह आगे किया गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor