Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 1:49 am

Monday, August 24, 2026, 1:49 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर रेल मंडल पर मनाया सद्भावना दिवस रेल कर्मियों नें ली एकता सद्भावना की प्रतिज्ञा

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के मंडल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सद्भावना दिवस मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह नें सभी वरिष्ठ अधिकारियो और कर्मचारियों को एकता सद्भावना की शपथ दिलाई ।
जोधपुर रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार दिनांक 18-08-2023 को सद्भावना की प्रतिज्ञा ली। दिनांक 19-08-2023 शनिवार व 20-08-2023 रविवार को मंडल कार्यालय में अवकाश होने के कारण सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा शुक्रवार को ली गई।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार सभी धर्मो,भाषाओं तथा क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द्र का संवर्धन करने के लिए समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति,सम्प्रदाय,क्षेत्र,धर्म एवं भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण में रेलवे अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor