तनमय बिस्सा. जैसलमेर
आगामी 21 अगस्त को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव की घोषणा के बाद भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, आईदानसिंह भाटी का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा लगातार जारी है।
भाटी ने आज ग्रामीण मंडल के ग्राम काहला, पोहडा, जेठवाई, ब्रहमसर, खाभा, खाभिया, डेढा इत्यादी गांवों मे जनसम्पर्क कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकार की योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुए आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा लेने की भी बात कही। उन्होंने सदस्यता अभियान के तहत ग्रामीणों से 8140200200 मिस्ड काॅल करवाये और कहां की महिलाओं का सम्मान व गरीबों का उत्थान चुने, भाजपा के सदस्य बने।
ग्रामीणों की समस्याओं को सुन भाटी ने केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। साथ ही कहा की जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तब से प्रदेश व जिले की जनता त्रस्त हैं।
उन्होंने कहा कि जैसलमेर की बात करे तो कोऑपरेटिव बैंक में घोटाला, मोहनगढ़ में जमीन घोटाला, स्कूलों में प्रयाप्त अध्यापक नही हैं, दिन प्रतिदिन बिजली पर सरचार्ज लगाकर आम जन को लूटा जा रहा हैं जिसके विरुद्ध में आगामी 21 तारीख को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा उसमे अधिक से अधिक संख्या में जैसलमेर पहुच कर घेराव को सफल बनावे। जनसंपर्क के दौरान भाटी के साथ अविनाश बिस्सा एवं ओम जी छत्रैल मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण मंडल मौजूद रहे।




