Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:35 am

Sunday, August 23, 2026, 11:35 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नंदकिशोर सोनी (बेवाल) बने जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष

गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित. जोधपुर ग्रामीण

कांग्रेस कमेटी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नन्द किशोर सोनी बेवाल को जिला कांग्रेस कमेटी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार जोधपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहनराम सांखला द्वारा की गई है। नवमनोनीत उपाध्यक्ष नन्द किशोर सोनी के संगठन में जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है। जिलाध्यक्ष सांखला ने विश्वास जताया कि सोनी अपने पद की जिम्मेदारी को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक और राजनीतिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नन्द किशोर सोनी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के आशापुर तिगरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor