Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:04 am

Sunday, August 23, 2026, 10:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुरुषार्थ को पुरस्कार…डीआरएम ने 29 रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत

69 वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह : महाप्रबंधक शील्ड प्राप्त और व्यक्तिगत स्तर पर पुरस्कृत अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

राखी पुरोहित. जोधपुर 

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल स्तर पर शुक्रवार को रेलवे सामुदायिक भवन में रेल सेवा पुरस्कार 2024 समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह द्वारा 69 वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह में 29 रेलकर्मचारियों व अधिकारियों को उत्कृष्ट रेलसेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया।

समारोह में सर्वप्रथम डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस कार्यक्रम में विशिष्ट रेल सेवा उत्कृष्ट कार्यकुशलता के 10 शील्ड अधिकारियों व कर्मचारियों को डीआरएम द्वारा मंच से सम्मानित किया गया इसके साथ ही 24 रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

डीआरएम ने अवार्ड प्राप्त रेलकर्मियों को दी बधाई

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने समारोह के दौरान उपस्थित अवॉर्डी रेलकर्मियों को जोधपुर मंडल की प्रगति हेतु सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने पर बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। समारोह में रेलकर्मचारियों और स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं के 12 व्यक्तियों को डीआरएम सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इनके द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर रेल यात्रियों को जल सेवा प्रदान करने पर पुरस्कृत किया। इस सफल आयोजन के कॉर्डिनेटर मंडल के कार्मिक विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन राजकुमार जोशी, रमा चारण, अभिषेक देवड़ा ने किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस आर बुनकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (यांत्रिक) मेजर अमित स्वामी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत व दूरसंचार) अनुपम कुमार, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर नितेश कुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतिश शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जोशी सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया सहित ट्रेड यूनियन संगठन के पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor