Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:06 am

Sunday, August 23, 2026, 10:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पीपा जयन्ती 12 को, पोस्टर का विमोचन किया

राखी पुरोहित. जोधपुर 

संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की 702 वीं जयंती इस वर्ष 12 अप्रैल को देश में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी । जोधपुर में इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है । इसी जयंती महोत्सव को लेकर समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में पोस्टर का विमोचन विजय चौक स्थित संत पीपाजी के मंदिर प्रांगण में किया गया।

श्री समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट जोधपुर के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा तथा सचिव नरेश सोलंकी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोधपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। प्रथम दिवस 11 अप्रैल को रातानाडा स्थिति समाज के भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा तथा 12 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आज विमोचन समारोह में पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल दहिया, हनुमान चावड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल गोयल, उपाध्यक्ष लिखमाराम परिहार, कोषाध्यक्ष डॉक्टर इंद्रमल गोयल अनूप चंद चावड़ा ,प्रेम कुमार चौहान, राजाराम टॉक, मोहनलाल सोलंकी, दिलीप सोलंकी, नरेंद्र कुमार सोलंकी, दुर्गाराम पंवार, सियाराम पंवार, गजेंद्र चौहान, पृथ्वीराज चौहान, भोजराज तंवर, अशोक चावड़ा, तुलसीराम गोयल, गजेंद्र दहिया, पूनाराम गोयल, ओम प्रकाश तंवर, हरीश तंवर आदि उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor