Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 6:23 am

Tuesday, August 25, 2026, 6:23 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह के शताब्दी जयंती वर्ष पर रेजांगला पराक्रम यात्रा के आयोजन के लिए जोधपुर में की गई मीटिंग

शिव वर्मा. जोधपुर

परमवीर मेजर शैतान सिंह के शताब्दी जयंती रेजांगला पराक्रम यात्रा के आयोजन करने हेतु नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, रेलवे स्टेशन में बैठक रखी गई। इस कार्यक्रम में सावन सिंह राहिलिया, जगदीश यादव, शंभू सिंह मेडतिया, एडवोकेट एनडी निम्बावत, एडवोकेट विजय शर्मा, एडवोकेट रणजीत जोशी, विष्णु प्रजापत, अशोक चौधरी, डॉ अजय शंकर यादव, एडवोकेट गौरव निम्बावत, एडवोकेट अभिजित जोशी, नरपत सिंह, कन्हैया लाल खटोलिया, सांवत सिंह, सूबेदार शेर सिंह, सरफराज हुसैन, संतोष सिंह, राज कुमार चौहान, चेतन दास व अन्य प्रबुद्ध लोगों ने भाग लेकर तैयारियों पर चर्चा की।
सावन सिंह ने बताया की रेजांगला पराक्रम यात्रा मैजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के द्वारा लड़ी गई लड़ाई को जीवंत करेंगी और लोगों में इस युद्ध के प्रति जागरुकता आएगी। किस प्रकार 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 114 वीर अहीरों ने मेजर शैतान सिंह के साथ मिलकर 3000 से अधिक चीनी सैनिकों को रोक कर रखा तथा 1000 से अधिक चीनी सैनिकों को मार गिराया। वे युद्ध लड़ते-लड़ते शहीद हो गए । यह युद्ध अंतिम गोली तक की लड़ाई के लिए जाना जाता है। विश्व में ऐसे युद्ध के उदाहरण नहीं मिलेंगे ।
एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि जोधपुर से मेजर शैतान सिंह सर्किल पावटा 17 जून 2025 से रेजांगला शहीदों की यादों में जिला मुख्यालय से होते हुए यह यात्रा रेजांगला लदाख़ (अहीर धाम) से नेशनल वार मेमोरियल नई दिल्ली 2 अगस्त 2025 को तिरंगे झंडे के साथ जायेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor