Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:42 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:42 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सैन जयंती : 17वां रक्तदान शिविर 24 अप्रैल को, पोस्टर का विमोचन

शिव वर्मा. जोधपुर 

श्री सैन रक्तदान समिति की ओर से 725वीं सैन जयंती पर 17वां रक्तदान शिविर 24 अप्रैल को प्रताप नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन में आयोजित होगा। रक्तदान शिविर के पोस्टर का मंगलवार को विमोचन किया गया। मंगलवार को सैनाचार्य अचलानन्द गिरि महाराज के कर कमलों द्वारा विमोचन किया गया।

समिति के सचिव विकास सैन ने बताया कि रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन सैनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज के कर कमलो द्वारा राईकाबाग स्थित बाबा रामदेव मन्दिर में किया गया। इनके सााथ ही सैन समाज के अध्यक्ष सुल्तान सैन व पार्षद धीरज चौहान भी उपस्थित थे। सर्वप्रथम समिति के सदस्यों द्वारा सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज का माला पहना के स्वागत किया। सैनाचार्य महाराज ने रक्तदान के बारे में जानकारी दी व सभी युवाओं व मातृशक्ति से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया। समिति के सदस्यों ने बाबा रामदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर शिविर को सफल बनाने की कामना की। इस अवसर पर सैन समाज संस्था पूरबिया के अध्यक्ष सुल्तान सैन, पार्षद धीरज चौहान, श्री सैन रक्तदान समिति के अध्यक्ष संजय पंवार, उपाध्यक्ष संदीप सैन, सचिव विकास सैन, कोषाध्यक्ष निखिल चौहान, सुनील वर्मा, ताराप्रकाश सैन, देवेंद्र सैन, विशाल पंवार,सुनील सोलंकी, प्रवीण सोलंकी, राकेश सैन, धर्मेंद्र परिहार, खींवराज सेन, मनोहर पंवार, परमेश्वर सेन, मगराज, मूलचंद सैन, श्रीमती किरण देवी, आयुष पंवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे । अंत में अध्यक्ष संजय पंवार ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor