Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:53 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:53 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री हरी आदर्श में सेंट्रल बैंक की क्विज प्रतियोगिता संपन्न

सेंट्रल बैंक की क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

श्री हरि आदर्श शिक्षण संस्थान में मंगलवार को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 400 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में बैंक एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के प्रश्न पूछे गए तथा शाखा प्रबंधक सुमित सोनी के नेतृत्व में इस परीक्षा एवं बैंक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिससे विद्यार्थियों को बैंक की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक अशोक कुमार गहलोत ने बच्चों में बचत प्रवृत्ति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि उप प्रधान प्रेमा गहलोत ने विद्यार्थियों को जीवन में बजट व बचत की प्रवृत्ति को बढ़ाने का आह्वान किया। संस्था प्रधान रामस्वरूप जांगिड़ ने युवा वर्ग में बढ़ रहे फिजूल खर्ची को कम करने पर जोर दिया। प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों एवं प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देखकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मेनका यादव, राजभाषा अधिकारी आरती शर्मा, विपणन अधिकारी युगो आगीर, ऋण अधिकारी मुकेश गहलोत, ग्राहक सेवा अधिकारी उमेद राम गहलोत, प्रधान खजांची सुगनलाल प्रजापत, मनोहर लाल प्रजापत, बक्साराम ओमाराम, राकेश गिरी, ओमप्रकाश खींची, हरिप्रसाद, रामेश्वर लाल, रामदेव, सुरेंद्र देथा, विक्रम जैन, वीरेंद्र ग्वाला, नारायण राम, रविंद्र शर्मा, किरण वैष्णव, तेजपाल सिंह, रविंद्र रामावत, दिनेश पटेल, नरपत सिंह, सुखदेव भाटी, कांता टाक, सविता चौधर, हेमलता जैन, मोहित टाक, ताज मोहम्मद, बाबूलाल, पहलाद राम, सविता शर्मा, दीपिका, संतोष, दीपाली, महेंद्र कुमार, अभिलाष व दिलीप सिंह सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor