Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:35 am

Thursday, July 9, 2026, 10:35 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भगत की कोठी-दानापुर समर होली डे वीकली स्पेशल बुधवार से

ट्रेन 26 जून तक मेड़ता रोड-जयपुर के रास्ते आवागमन में करेगी 10 ट्रिप
ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, होंगे 16 स्लीपर कोच

राखी पुरोहित. जोधपुर

गर्मी की छुट्टियों में यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा भगत की कोठी से दानापुर स्टेशनों के बीच समर होली डे वीकली स्पेशल ट्रेन बुधवार से प्रारंभ की जा रही है। ट्रेन 26 जून तक आवागमन में कुल दस ट्रिप करेगी।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान नियमित ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात के मद्देनजर ट्रेन 04813/04814,भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी वीकली स्पेशल ट्रेन का भगत की कोठी से 23 अप्रेल तथा दानापुर से 24 अप्रेल से संचालन प्रारंभ होगा।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04813,भगत की कोठी-दानापुर वीकली स्पेशल (10 ट्रिप) भगत की कोठी से 23 अप्रेल से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को सायं 5.20 बजे रवाना होकर गुरुवार सायं 5.15 बजे दानापुर पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन 04814,दानापुर-भगत की कोठी वीकली स्पेशल (10 ट्रिप) दानापुर से 24 अप्रेल से 26 जून तक प्रत्येक गुरुवार को सायं 6.45 बजे रवाना होकर शनिवार रात्रि 1 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी।

इन स्टेशनों पर ट्रेन का होगा ठहराव

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन आवागमन में गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,नावां सिटी,फुलेरा,जयपुर,गांधीनगर जयपुर,दौसा,बांदीकुई,भरतपुर,ईदगाह,टूंडला,इटावा,गोविंदपुरी,फतेहपुर,प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय,बक्सर व आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में यात्री सुविधा हेतु 16 स्लीपर,4 जनरल और 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor