Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:34 am

Thursday, July 9, 2026, 10:34 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

डिजीटल इंडिया की ओर बढ़ते कदम-रेलवे संबंधित 100% भुगतान अब ऑनलाइन पद्धति से

उत्तर पश्चिम रेलवे डायनामिक क्यूआर कोड कमिशनिंग में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान पर

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारतीय रेलवे द्वारा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजीटल इंडिया की तरफ सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय रेलवे पर रेलवे टिकट, पार्सल, रिटायरिंग रूम, गुड्स एवं अन्य सभी भुगतान के लिए ऑनलाइन डिजिटल भुगतान की सेवा उपलब्ध है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण अनुसार रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर्स को लंबी भीड़ से निजात दिलाने और डिजिटल इंडिया की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए अब रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटरों पर भी ऑनलाइन डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। डिजिटल पेमेंट के जरिए कम समय में लोगों को टिकट मिल रहा है, जिससे रेलवे में पैसो के लेन-देन में ट्रांसपरेंसी को भी बढ़ावा मिल रहा है।

महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ के कुशल दिशा निर्देशन में बुकिंग खिड़कियों पर डिजिटल भुगतान हेतु डायनामिक क्यूआर कोड कमिशनिंग करने में उत्तर पश्चिम रेलवे समस्त भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान पर है, स्टेशनों पर डिजीटल माध्यम से पेमेंट की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सभी 603 लोकेशन पर क्यूआर कोड स्थापित किए गए हैं। डिजीटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए डायनेमिक क्यूआर कोड कमिशनिंग में उत्तर पश्चिम रेलवे भारतीय रेलवे में अग्रणी है।

रेलवे की इस नई व्यवस्था से लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद टिकट काउंटर पर फत् कोड के जरिए पेमेंट कर रहे हैं। इसमें पेटीएम, गूगल पे और फोन पे जैसे प्रमुख न्च्प् मोड से भुगतान किया जा सकता है। क्यूआर कोड के स्थापित होने से अधिकाधिक पेमेंट इसके माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं।

इसके साथ ही रेल के माध्यम से सामान (पार्सल) भेजने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी 34 पार्सल ऑफिस में पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (PMS) की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से सामान बुक करवाना व भुगतान करना बहुत ही आसान और पारदर्शी प्रक्रिया है जिसमें सभी जानकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

श्री शशि किरण ने बताया कि हाल ही में रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में भी बड़ा बदलाव किया है, जिसमें जनरल टिकट बुक करवाने की दूरी सीमा को समाप्त कर दिया गया है। इस सुविधा के प्रारम्भ होने के फलस्वरूप अब यात्री जनरल टिकट किसी भी स्थान से ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं। यहाँ उल्लेखित है कि जियो फेसिंग की न्यूनतम दूरी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है जिसके तहत यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के अन्दर से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक नहीं करवा सकता है।

रेलवे द्वारा डिजीटल पेमेंट को सभी स्तरों पर लागू करने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को आसान पेमेंट सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ पारदर्शिता को बढ़ावा भी देना है और भारत सरकार की डिजीटल इंडिया मुहिम को मजबूती के साथ आगे बढाया जाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor