Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 1:09 pm

Thursday, April 16, 2026, 1:09 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

सहायक अग्निशमन अधिकारी हेमराज शर्मा सेवानिवृत्त हुए

शिव वर्मा. जोधपुर 

आग की लपटों को चीर कर लोगों के जानमाल की रक्षा करने वाले नगर निगम दक्षिण के सहायक अग्निशमन अधिकारी हेमराज शर्मा निगम में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए। शास्त्रीनगर अग्निशमन स्टेशन पर उनको विदाई दी गई। जिसमें उनके योगदान और सेवाओं को सम्मान दिया गया। इस समारोह में सहायक अग्निशमन अधिकारी हेमराज शर्मा के योगदान को उनके नाम और पद के साथ सम्मानित किया गया और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्य और सेवाओं को याद किया गया।

इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के अलावा नगर निगम दक्षिण के डिप्टी मेयर किशन लढ्ढा, अग्निशमन कमेटी के अध्यक्ष अशोकसिंह चौहान, नगर निगम दक्षिण के चीफ फायर आफिसर जलज घसिया, नगर निगम उत्तर के चीफ फायर आफिसर जयसिंह चैहान, पूर्व चीफ फायर आफिसर सुरेश थानवी, नगर निगम दक्षिण के राजस्व निरीक्षक निरंजन चाैधरी, भाजपा के पूर्व महामंत्री मुकेश लोढ़ा, वार्ड 54 के पार्षद रामस्वरूप प्रजापत व अन्य सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के सदस्य भी उपस्थित रहे।

अग्निशमन विभाग दक्षिण के सहायक अग्निशमन अधिकारी हेमराज शर्मा के सेवानिवृति पर चीफ फायर आफिसर जलज घसिया ने कहा कि हेमराज शर्मा ने लंबे समय तक अग्निशमन विभाग में अपनी जो सेवाएं दी है। उसे भूलाया नहीं जा सकता। इन्होनें ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया। नगर निगम उत्तर के चीफ फायर आफिसर जयसिंह चौहान ने हेमराज शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शर्मा ने हर दम फायर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया है। तथा अन्य लोगों को उनके कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पूर्व चीफ फायर आफिसर सुरेश थानवी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अग्निशमन शाखा में हेमराज शर्मा एक ऐसे पिलर थे जिन्होनें समय समय पर अपनी जान जोखिम में डाल कर बड़ी से बड़ी आग पर काबू पाया है। वे एक ऐसे इंसान है जो लोगों के फोन करने पर तुरंत मदद के लिए निकल पड़ते थे। उनके इस कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी उनको सम्मान दिया।

सेवानिवृत्त समारोह में नगर निगम दक्षिण के डिप्टी मेयर किशन लढ्ढा, बासनी फायर स्टेशन के फायर आफिसर प्रशांत सिंह के अलावा सामाजिक संगठन ओम शक्ति संगठन के देवीसिंह सोलंकी, पुरषोत्तमदास खेमनानी, सुधांशु टाक, अरूण सोलंकी, राजेन्द्र शर्मा, ललित वैष्णव, दयाराम सियोटा, ललित गोयल आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन अरूण माथुर ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor