Explore

Search

Sunday, July 12, 2026, 12:24 am

Sunday, July 12, 2026, 12:24 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सौभाग्य से ही मिलते हैं बाबा रामदेवजी के दर्शन : शेखावत

– केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री का दो दिवसीय रामदेवरा प्रवास
– दर्शन के बाद भक्तों को मंत्री ने अपने हाथों से परोसा भोजन
– शेखावत ने सभी के साथ नीचे जाजम पर बैठकर भोजन किया

तनमय बिस्सा. जैसलमेर

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार-शनिवार को प्रसिद्ध रामदेवरा धाम के प्रवास पर रहे। उन्होंने बाबा के दर्शन किए और सत्संग में शामिल हुए। शनिवार प्रातः हवन किया और वहां मौजूद भक्तों को अपने हाथों से भोजन कराया। शेखावत ने कहा कि बाबा रामदेव के दर्शन सौभाग्य से ही मिलते हैं।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत शुक्रवार को रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने रामसापीर बाबा रामदेव जी की दूज पर रामदेवरा में समाधि के दर्शन किए और देर रात तक सत्संग में मौजूद रहे। शनिवार प्रातः केंद्रीय मंत्री शेखावत ने पूर्णाहूति के साथ बाबा रामदेव जी की पूजा-अर्चना की। प्रसादी का भोग लगाया। इसके बाद रूणीचा कुआं में प्रसादी का भोजन परोसा। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने सभी के साथ नीचे जाजम पर बैठकर भोजन किया।

केन्द्रीय मंत्री बाद में सभी से मिले। इस दौरान लोगों ने उनका बाबा की दूज के अवसर पर प्रसादी का आयोजन करने पर आभार व्यक्त किया। रामदेवरा प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत की पत्नी नोनद कंवर, दोनों बेटियां और पुत्र साथ रहे।

प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से भी मिले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। बाद में वे पोकरण विधानसभा क्षेत्र के नई गुड्डी स्थित बालीनाथ जी का धुना (भुर्जिया) में भजन संध्या में भी शामिल हुए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor