Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:26 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:26 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पत्रकारिता दिवस पर 30 मई को राष्ट्रीय स्तरीय पत्रकार सम्मान दिया जाएगा

राखी पुरोहित. बीकानेर 

अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रकार कल्याण कोष की ओर से 30 मई को पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तरीय पत्रकार सम्मान का आयोजन बीकानेर में किया जाएगा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनगोपाल तिवाड़ी ने बताया कि संपूर्ण भारत के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकारिता जगत से जुड़ी चुनिंदा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें पत्रकार, प्रेस फोटोग्राफर, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ी प्रतिभाएं आवेदन कर सकते हैं। तिवाड़ी ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय पत्रकार सम्मान हेतु आवेदन मदन गोपाल तिवाडी पुंगल रोड बालेश्वर बालिका विद्यालय के पीछे बंगला नगर बीकानेर राजस्थान 334004 के पते पर दिनांक 25 मई 2025 तक दे सकते हैं एवं व्हाट्सएप नंबर 9509473224, ईमेल shivstiwari1995@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। सम्मान पत्र व्हाट्सएप या ईमेल पर भेजा जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor