Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:26 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:26 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आईजी विकास कुमार ने सभी एसपी को अलर्ट किया

पारस शर्मा. जोधपुर

जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार आज बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। आईजी विकास कुमार इसको लेकर लगातार पहले से ही गंभीर और सजग है उसी का नतीजा है कि पहले भी वह बॉर्डर का निरीक्षण कर चुके है एक बार फिर वह बॉर्डर के लिए रवाना हुए है। बॉर्डर पर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए आईजी विकास कुमार ने कहा कि सभी पुलिस अधीक्षकों से वह संपर्क में है। सभी पुलिस अधीक्षकों से चल रहे आवश्यक ब्रीफिंग चल रही है। आवश्यक फीडबैक लेने के अलावा लगातार सावचेती के निर्देश दिए जा रहे है। आईजी विकास कुमार ने कहा कि बहादूर सेना पूरी तरह से माकूल जवाब दे रही है। कंधे से कंधा मिलाकर अर्थ सैनिक बल,पुलिस,सिविल डिफेंस व सिविल सोसायटी उनके साथ खडी है। सेनाओं को संदेश पुलिस की तरफ से देना चाहते है कि हम उनके साथ है। हम बॉर्डर का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंग कि सीमा पर जो साहसी नागरिक है उनका मनोबल दृढ हो आसमान की ऊंचाई की तरह ही। उनके बीच जाने का यही उद्देश्य है। उनको क्या करना चाहिए उनको उनका दायित्व बताने का काम कर रहे है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor