Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:24 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:24 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारत पाक तनाव को लेकर प्रशासन ने गाइड लाइन जारी की

शिव वर्मा. जोधपुर

भारत पाक तनाव को लेकर प्रशासन ने कुछ गाइड लाइन जारी की है.

1. अफवाहों से सावधान
• केवल अधिकृत सरकारी सूचना माध्यमों (लाउडस्पीकर, रेडियो, व्हाट्सएप ग्रुप, पंचायत घोषणा) पर विश्वास करें।
• अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

2. आपात तैयारी रखें
• पहचान पत्र, जरूरी कागज़ात, दवाएं व अन्य आवश्यक वस्तुएं एक बैग में तैयार रखें।
• नजदीकी सुरक्षित सामुदायिक भवन (विद्यालय/पंचायत भवन) की जानकारी रखें।

3. हवाई हमले या सायरन की स्थिति में
• घर के सबसे अंदरूनी व खिड़कियों से दूर वाले कमरे में जाएं।
• दरवाज़े-खिड़कियां बंद करें, गैस सिलेंडर बंद रखें।
• मजबूत मेज/बिस्तर या दीवार से सटे स्थान पर शरण लें।
• मिट्टी के मटके या पानी की टंकी से अस्थायी सुरक्षा बनाएं।

4. रात में ब्लैकआउट अनिवार्य
• सभी लाइटें ढक दें, बाहर रोशनी नहीं दिखनी चाहिए।
• अनावश्यक आवाजाही से बचें। चौकीदार व पुलिस गश्त का सहयोग करें।

5. सीमावर्ती गांवों के लिए विशेष निर्देश
• BSF/पुलिस के निर्देशों का पालन करें। गांव खाली करने की स्थिति में तैयार रहें।
• वाहन में ईंधन भरवा कर रखें, ट्रैक्टर व मवेशियों को तैयार रखें।
• बुजुर्गों, बच्चों, दिव्यांगों को प्राथमिकता दें।

6. ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन
• ग्राम सेवक, सरपंच व स्कूल प्रधान मिलकर आपदा समिति गठित करें।
• सुरक्षित भवनों की पहचान करें, प्राथमिक सुविधाएं जुटाएं।• आवश्यकता अनुसार विद्यालय बंद करने पर विचार किया जाएगा।

7. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें
• किसी अनजान व्यक्ति, संदिग्ध वस्तु, ड्रोन आदि की जानकारी तुरंत पुलिस या सेना को दें।

यह निर्देश आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किए जा रहे हैं। कृपया इन्हें गंभीरता से लें और दूसरों तक भी पहुंचाएं।

जिला प्रशासन, जोधपुर

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor