Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 2:14 am

Friday, July 10, 2026, 2:14 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

यज्ञ कर इंडिया की सेना की सफलता की कामना की, लगे जयकारे

पंकज जांगिड़. जोधपुर

देश के वीर जवान सीमाओ पर राष्ट्र की रक्षा हेतु अदम्य साहस और शौर्य के साथ दिन- रात डटे हुए है, जिसके कारण देश सुरक्षित है। उनकी दीर्घायु, सुरक्षा एवं विजय प्राप्ति के लिए भगत की कोठी स्थित निम्बेश्वर महादेव मन्दिर में वैदिक रीति रिवाज से यज्ञ किया गया और रोटरी चौराहे बालाजी मन्दिर में परमपिता परमेश्वर से सैनिकों को अपार शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई साथ ही युवाओ से रक्त दान करने का आव्हान किया गया!

शास्त्रीनगर भाजपा के महामंत्री घनश्याम दास वैष्णव ने बताया कि भगत की कोठी निम्बेश्वर महादेव समिति की तरफ़ से शिव मन्दिर में वैदिक परम्परा से यज्ञ किया गया, जिसमें आहुति देकर सेना को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। शोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि रोटरी चौराहे बालाजी मन्दिर में मौन प्रार्थना कर सेना की सुरक्षा हेतु बालाजी से आशीर्वाद माँगा, साथ ही सभी युवाओ से यथा सम्भव जिला अस्पतालों, सेवा शिविरो में आगे आकर रक्त दान करने का आव्हान किया गया। सभी ने संकट के इस अवसर पर हर सम्भव सेवा का वचन दिया।

यज्ञ समिति की महिला एडवोकेट ज्योति गहलोत के नेतृत्व में चुन्नी देवी, लक्ष्मी रोड़ीवाल, शोभा वैष्णव, सरिता रोड़ीवाल, नैनी दैवी प्रजापत, इंद्रा रामावत, बसंती प्रजापति, ज्योति गहलोत, आराध्य रोड़ीवाल आदि मातृ शक्ति की उपस्थिति एवं महामंत्री घनश्याम दास वैष्णव, मंडल कार्यालय मंत्री रमेश परिहार, मंडल कार्य समिति सदस्य एवं समाजसेवी अंबालाल सैन, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, वार्ड प्रभारी हीरालाल चांवरिया, आर. के. बत्रा, सूरसिंह राजपूत, महेंद्र सिंह गहलोत, राजेंद्र किशन व्यास, संदीप चौधरी, विजय सर, सरदार जगजीत सिंह, पोकर कडेला, गजेंद्र सिंह परिहार, बलराम रोड़ीवाल, निरमा, तनिष्का, आराध्या रोड़ीवाल आदि उपस्थित रहे! भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय जवान जय किसान के नारे लगाये गए!

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor