Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:04 am

Thursday, July 9, 2026, 11:04 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राष्ट्र आराधना… यज्ञ कर राष्ट्र सुरक्षा के लिए दी आहुतियाँ

शिव वर्मा. जोधपुर

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्र विजय महायज्ञ का आयोजन किया गया. देश के ऊपर आए संकट व देश की रक्षा में लगे हुए वीर सैनिकों की दीर्घायु व सुरक्षा हेतु ऋषिकुल धाम सेवा संस्थान ट्रस्ट शक्ति नगर गली नंबर 4 जोधपुर महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी शिव स्वरूपानंद सरस्वती के सानिध्य में आचारित्व पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी, संयोजक राज ज्योतिष पंडित अभिषेक जोशी द्वारा राष्ट्र के लिए सुरक्षा व शांति और राष्ट्र सेवा में लगे हुए सैनिकों की सुरक्षा व दीर्घायु के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया.

राष्ट्रीय शत्रुओं का नाश व देश की विजय के लिए हवन मे आहुतियां देकर देश की खुशहाली की कामना की गई, इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी शिव स्वरूपानंद सरस्वती ने बताया कि देश सुरक्षा व सैनिकों की सुरक्षा के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें देश की खुशहाली व देश विजय की कामना की गई, विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मित्रों द्वारा देवी की पूजा कर कामना की गई इस अवसर पर विद्वान पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी, राज ज्योतिष पंडित अभिषेक शर्मा, पंडित सुकांत पांडे, पंडित भैरव, मेजर जनरल नरपतसिंह राजपुरोहित, ट्रस्टी सांवर प्रकाश सोनी , गणपत सिंह , सुनीता शेखावत, मंजू साखी, कमल जोशी, राजकुमार शर्मा रामप्रसाद सेन व महामंदिर से बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने भी आहुतियां देकर महायज्ञ में भाग लिया|

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor