Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:31 am

Thursday, July 9, 2026, 3:31 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बुजुर्गो को भोजन करवाया और फल बाँटे

मदर्स डे (मातृदिवस) पर जोधाणा वृद्धाश्रम मे किए सेवा कार्य

शिव वर्मा. जोधपुर

सारथी यूथ फाउंडेशन संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की मदर्स डे (मातृदिवस) व रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से आज जोधाणा वृद्धाश्रम मे वृद्धजनों को भोजन प्रसादी कराकर व फल वितरण कर सेवा दिवस मनाया गया।

फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया की मदर्स डे (मातृदिवस) के शुभ अवसर पर कल शनिवार को ज्योति मेहंदी डिजाइन से ज्योति प्रजापति, मधु राठौड़, गुंजन प्रजापत, अंतिमा प्रजापत, मीनाक्षी कछवाहा द्वारा जोधाणा वृद्धाश्रम मे सभी माताओं को मदर्स डे स्पेशल मेहंदी लगाई गई ओर आज वृद्धाश्रम मे माताओं के साथ घेवर कटवाकर बधाई दी गई. सुराणा ने बताया की साथ ही फाउंडेशन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के.पुरोहित के जन्मदिवस पर वृद्धजनों के साथ खुशियां बाट वृद्धजनों को आशिर्वाद प्राप्त किया।

ज्योति मेहंदी डिजाइन के ज्योति प्रजापति ने बताया की मदर्स डे पर वृद्धजनों की सेवा कर व वृद्धमाताओं के मदर्स डे स्पेशल मेहंदी लगाकर आशिर्वाद प्राप्त किया जोधाणा वृद्धाश्रम के रतनसिंह गहलोत ने फाउंडेशन परिवार व ज्योति मेहंदी डिजाइनर टीम का आभार प्रकट किया इस दौरान आज जयप्रकाश हरवानी, विजयलक्ष्मी हर्ष, एडवोकेट संजीव व्यास, गीता हरवानी, राजेश्वरी पुरोहित, रामनारायण थिरोदा, मुरली सोनी, अजयकुमार शर्मा, ललित अवस्थी, सुरेन्द्र सिंह तोमर, राखी शर्मा, कृष्णा पंवार, अविनाश मुथा, भरत चौहान, तनुश्री सुराणा, अंकित पुरोहित, हिमश्रेय थिरोदा, आदि उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor