Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:38 am

Thursday, July 9, 2026, 3:38 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

शिवचेतन गिरि महाराज की पुण्यतिथि पर अखंड रामायण पाठ शुरू

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा वाराणसी के अंतराष्ट्रीय पूर्व सचिव ब्रह्मलीन शिवचेतन गिरी महाराज की 10वीं पुण्यतिथि पर रातानाडा, ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के संस्थापक व महंत श्रीधरगिरी महाराज के सानिध्य में मंदिर ट्रस्ट, मंदिर समिति सदस्यों एवं भक्तों के सहयोग से संत समागम के साथ व श्रद्धालुओं की मेजबानी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम का आज अखंड रामायण पाठ से शुभारंभ हुआ।

महंत श्रीधरगिरी महाराज ने बताया कि रविवार सुबह 9.15 बजे से संत गंगा गिरी महाराज व मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित शिवसागर शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ पं. रामकुमार दवे व उनके सहयोगियों द्वारा संगीतमय अखंड रामायण पाठ का वाचन आरंभ हुआ। इस मौके बाल संत सास्वत गिरी, पंडित सौरभ त्रिपाठी, पंडित श्रवण पंचारिया, पंडित सुरज, इंद्रा पुनवानी सहित अनेक भक्त शामिल हुए।

मंदिर समिति सदस्य शशिकांत तिवाड़ी ने बताया कि 12 मई सोमवार को प्रातः 6 बजे समाधि पूजन, सुबह 8 बजे अखंड रामायण पाठ की पूर्णारती एवं दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मंदिर के पीछे स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति भवन में विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor