पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में ब्यास से जोधपुर स्टेशन के मध्य संचालन समय में किया गया आंशिक परिवर्तन
राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
रेलवे द्वारा ब्यास में आयोजित राधा स्वामी सत्संग के आयोजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-ब्यास-जोधपुर (01 ट्रिप) सत्संग किराया स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में ब्यास से जोधपुर स्टेशन के मध्य संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार अब इन रेलसेवाआंें का संचालन समय निम्नानुसार होगा:-
1. जोधपुर-ब्यास-जोधपुर सत्संग स्पेशल (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 04833, जोधपुर-ब्यास सत्संग स्पेशल जोधपुर से दिनांक 07.09.23 को 15.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.10 बजे ब्यास पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04834, ब्यास-जोधपुर सत्संग स्पेशल ब्यास से दिनांक 10.09.23 को 12.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.15 बजे जोधपुर पहुंचेगी।



