Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शिवचेतन गिरि महाराज की पुण्यतिथि पर अखंड रामायण पाठ और प्रसादी में उमड़े संत और भक्त

पंकज जांगिड़. जोधपुर

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा वाराणसी के अंतराष्ट्रीय पूर्व सचिव ब्रह्मलीन शिवचेतन गिरी महाराज की 10वीं पुण्यतिथि पर रातानाडा, ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के संस्थापक व महंत श्रीधरगिरी महाराज के सानिध्य में मंदिर ट्रस्ट, मंदिर समिति सदस्यों एवं भक्तों के सहयोग से संत समागम के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

महंत श्रीधरगिरी महाराज ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रविवार सुबह 9.15 बजे से संत गंगा गिरी महाराज व मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित शिवसागर शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ पं. रामकुमार दवे, शशिलता शर्मा व सहयोगियों द्वारा संगीतमय अखंड रामायण पाठ का वाचन किया गया।

मंदिर समिति सदस्य शशिकांत तिवाड़ी ने बताया कि सोमवार को सुबह समाधि पूजन व अखंड रामायण पाठ की पूर्णारती के पश्चात महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति भवन में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें दिगंबर कमल गिरी, महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी, महंत रुद्र गिरी, महंत रघुवीर गिरी, दादा दरबार महंत भुवनेश्वर गिरी, संत गंगा गिरी, बाल संत सास्वत गिरी, पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंदुला रोपिया सहित अनेक साधु-संत व श्रद्धालु शामिल हुए।

इस आयोजन में मंदिर समिति सदस्यों, क्षेत्रवासियों, भक्तों और मातृशक्ति ने अमूल्य सेवाएं प्रदान की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor