Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 3:37 am

Monday, August 24, 2026, 3:37 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मेहंदी लगाई, ओढ़नी ओढ़ाई, गीत गाये और 8 कन्याओं को शगुन का सामान दिया

माताजी भक्ति सागर ग्रुप का 12 वर्षों से सेवा कार्य निरंतर जारी, विवाह योग्य जरूरतमंद 8 कन्याओं का शगुन कार्यक्रम आयोजित, अब तक दिया 187 कन्याओं व 66 प्रसूताओं को जरुरतमंद का सामान

पंकज जांगिड़. जोधपुर

माताजी भक्ति सागर ग्रुप की ओर से गत बाहरह वर्षों से सेवा कार्य निरंतर जारी है जिसके तहत गोल बिल्डिंग चौराहा स्थित श्री जबरेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर सेवक पंडित बृजमोहन बोहरा के सानिध्य में दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंद विवाह योग्य 8 कन्याओं का शगुन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

प्रमुख संरक्षक संतोष-प्रेम राठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को मेहंदी लगाई गई। महिलाओं ने कन्याओं का लाडकोड करते हुए मंगल गीत गाए और नृत्य किया। कन्याओं को चुनड़ी ओढ़ाकर सुखमय दाम्पत्य जीवन यापन के लिए जरुरतमंद घरेलू सामान व उपहार भेंट किए गए।

ग्रूप की अध्यक्ष मीना परिहार ने बताया कि शगुन कार्यक्रम के दौरान 251 कन्याओं को जरुरतमंद सामान दिए जाने के लक्ष्य के तहत अब तक 187 कन्याओं को विवाह योग्य सामान व 66 प्रसूताओं को जापें की सामान भेंट किया जा चुका है।

इस दौरान ग्रूप की सचिव इंद्रा सोनी, कोषाध्यक्ष शोभा जोशी, संरक्षक गोपी धूत, ललिता वर्मा, गीता माछर, मधु भंडारी, रजनी सिंघवी, तारा गहलोत, सपना गोटी, विमल-श्रीकांता बूब, उषा सोनी, शारदा टाक, पूनम पोहानी, कृष्णा गहलोत, ममता बाहेती, मीना जांगिड़, शान्ता शर्मा, सन्तोष जैन, रीना बुग, शान्ता बुग, अन्नु बुग, सुलेखा भसाली, कंचन‌ लोहिया, सोनिया जांगिड़, मंजू बिड़ला, यशोदा देवड़ा, सन्तोष कच्छवाहा, साधना मोहनोत, अल्का चांडक, आशा चांडक, लक्ष्मी, वीणा सैन, मधु तापड़िया, उषा बंग, तारा बिड़ला, अरुणा तापड़िया, प्रमिला मुथा आदि सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor