Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 1:25 am

Friday, July 10, 2026, 1:25 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सामुदायिक हॉल का लोकार्पण आज

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

घोड़ावट गांव में बुधवार को सामुदायिक हाॅल का लोकार्पण व भैसाद माताजी कि दिन में सत्संग एवं प्रसादी का आयोजन होगा। इसको लेकर आवश्यक तैयारियां पुरी की गई।
अग्रणी ग्रामीणों ने बताया कि स्मृति शेष हरिसिंह भाटी एवं चैनकंवर कि स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक हाॅल का लोकार्पण व भैसाद माताजी की जागरण तथा प्रसादी का आयोजन बुधवार को होगा। सत्संग कार्यक्रम बुधवार प्रात: 9:15 बजे से प्रसादी का कार्यक्रम प्रातः 11:15 से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में बुधवार प्रात: दस बजे से प्रसिद्ध लोक कलाकार जोगराज सिंह राठौड़ द्वारा भक्ति भजनों व लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस कार्यक्रम में संत सानिध्य के तहत संध्यानाथ महाराज पिपलिया कला सोजत, राज ऋषि समताराम महाराज नांद पुष्कर, योगी लक्ष्मण नाथ महाराज लांबिया जैतारण, रामस्नेही संत कल्याण महाराज मादलिया व रामस्नेही संत सेवाराम महाराज घोड़ावट सहित संत समागम होगा। इस आयोजन को लेकर महेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, अनिरुद्ध भाटी, उपेंद्रसिंह उर्फ पियूष भन्ना, प्रदीपसिंह भाटी, वीरेंद्रसिंह भाटी, राजेंद्रसिंह भाटी, मानवेंद्रसिंह राठौड़ बोरुंदा, राजेंद्र सिंह मेड़तिया, अजीतसिंह मालावास, देवीसिंह जालसु व बलवीरसिंह भाटी सहित कई अग्रणी लोग आयोजन को सफल बनाने को लेकर विभिन्न आवश्यक तैयारियों को मंगलवार को दिनभर अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor