राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. बाड़मेर
दो भाईयों के साथ 10-15 रॉयल्टी कार्मिकों ने लाठी, सरियों से बेहरमी से मारपीट कर दी। गंभीर घायल हालात में छोड़कर भाग गए। भाईयों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 15 रॉयल्टी कार्मिकों को गिरफ्तार किया है। घटना बालोतरा जिले के सिणधरी कौशलू सर्किल बीती रात की है। वहीं बुधवार को परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जांच शुरू कर दी है। जिले में लगातार रॉयल्टी कार्मिक की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। प्रारंभिक जांच में बजरी खनन का विवाद सामने आ रहा है।
