Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:12 am

Sunday, August 23, 2026, 8:12 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

घोड़ावट में सामुदायिक हाॅल का लोकार्पण धर्म एवं धार्मिक कार्यों के साथ समाज सेवा जरूरी : योगी लक्ष्मण नाथ

सोहनलाल वैष्णव, बोरुन्दा (जोधपुर)।

जैतारण लांबिया मठ के योगी लक्ष्मण नाथ महाराज ने कहा कि धर्म एवं धार्मिक कार्यों में सामर्थ्यवान व्यक्ति अधिक से अधिक सहयोग करें समाज सेवा के लिए हमेशा तपतर रहने वाले व्यक्ति जीवन में बड़ी-बड़ी सफलताएं प्राप्त करते है। महंत लक्ष्मण नाथ योगी निकटवर्ती घोड़ावट गांव में आयोजित सामुदायिक हाॅल लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम को रामस्नेही संत सेवाराम महाराज घोड़ावट ने भी संबोधित किया। आयोजकों ने बताया कि स्मृति शेष हरिसिंह व कंचन कंवर स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक हाॅल का लोकार्पण साधु संतों के सानिध्य में किया गया। वहीं भैसाद माताजी की दिनभर चले सत्संग में प्रसिद्ध लोक कलाकार जोगराज सिंह राठौड़ ने शानदार भजनों की स्वर लहरियां बहाई। टीम में आए अन्य कलाकारों ने भी भक्ति और लोकगीतों की स्वर लहरिया बहाई जिसमें दिन भर ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह में महेंद्रसिंह, अर्जुनसिंह, राजेंद्रसिंह, भरतसिंह, अनिरुद्ध सिंह भाटी, उपेंद्रसिंह उर्फ पियूष भन्ना, हुकुम सिंह, बोरुंदा सरपंच प्रतिनिधि भगवतसिंह राठौड़, राजेंद्रसिंह मेड़तिया, मानवेंद्रसिंह राठौड़, फतेहसिंह, मारवाड़ सीमेंट के राजकुमार सिंह, शेशा रेड्डी, बिलाड़ा प्रधान प्रतिनिधि शिवराजसिंह भाटी, जबरसिंह मेड़तिया, पदमसिंह मेड़तिया, अमराराम भंवरिया, दुर्गाराम सुथार, अजीतसिंह मालावास, प्रकाश सियाग, कुलदीप सिंह, समीर खान, विरेन्द्र भंवरिया, रामनारायण भंवरिया, छैलसिंह मेड़तिया, धर्मवीरसिंह, डां महेंद्रसिंह राठौड़, श्रवणसिंह शेखावत व जितेंद्रसिंह भाटी राबड़ीयावास तथा गजेंद्र सिंह मेड़तिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor