Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:21 am

Thursday, July 9, 2026, 5:21 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पंछियों के लिए घर (घोंसला) निर्माण बिरला व्हाइट की अनोखी पहल ने दिल जीत लिया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा जोधपुर

बोरुंदा थाना क्षेत्र के बिरला व्हाइट अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की इकाई बिरला व्हाइट ने सीएसआर के तहत पर्यावरण संरक्षण और पक्षी संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंछियों के लिए घोंसला निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया। इस विशेष कार्यशाला का आयोजन लाइवंस के प्रशिक्षण कर्ता श्रीकुमार, गीता एवं लता सहयोग से किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जो ज्ञान, सेवा और परोपकार का प्रतीक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरला व्हाइट संयंत्र प्रमुख आलोक निगम रहे। उनके साथ एचआर हेड पंकज पोदार, सुरभि महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य स्मिता पोदार, एफएच टेक्निकल के जगदीश तिवारी, माइन्स विभाग के विनय चैत्यलय, प्रोडक्शन विभाग के डी. के. अग्रवाल एवं पैकिंग प्लांट के हेतराम कुरे ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को प्रेरणादायी बनाया। सीएसआर विभाग के रामकुमार सिंह शेखावत, चंचल चौधरी, एवं प्रशिक्षु सोनू, मनीषा और मनीष ने इस कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्र मालवाल एवं शिक्षकगण की सक्रिय सहभागिता से विद्यार्थियों को पक्षियों के लिए नेचुरल नेस्ट (घोंसला) निर्माण में प्रशिक्षण मिला। 28 बच्चों ने समूह में मिलकर स्वयं अपने हाथों से घोंसले बनाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
एचआर हेड पंकज पोदार, सुरभि महिला मंडल की अध्यक्षा कल्पना निगम तथा आलोक निगम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और अपने अनुभव साझा कर प्रेरित किया। राजश्रीनगर निवासी महिलाओं ने भी इस कार्यशाला में भाग लेकर इस नेक पहल का लाभ उठाया। कार्यक्रम में बिरला व्हाइट से संदीप भटनागर, बी. एल. कुमावत, प्रशान्त मिश्रा, राजेश्वरम नायर, पी के श्रीवास्तव, सुन्दर एवं सुरभी महिला मण्डल टीम सहित प्रतिभागियों की भागीदारी रही। इस कार्यशाला में 40 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। इस आयोजन ने न सिर्फ पंछियों के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाई, बल्कि बिरला व्हाइट की सामाजिक जिम्मेदारी को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। यह पहल इस बात का जीवंत उदाहरण है कि सेवा, सहयोग और सामुदायिक भागीदारी से हम प्रकृति की रक्षा में ठोस योगदान दे सकते है। बिरला व्हाइट का यह प्रयास सराहनीय एवं अनुकरणीय है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor