Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:42 am

Sunday, August 23, 2026, 7:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिन्धी समाज के होनहार विद्यार्थी होंगे सम्मानित

C.A. चिकित्सक का भी किया जाएगा सम्मान, परिणाम आते ही तैयारियां शुरू

राखी पुरोहित

संत नामदेव ट्रस्ट और पुज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत मॉडर्न एजुकेशन सोसाइटी की सयुक्त मेजबानी में सिन्धी समाज के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा. जिसमें 10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों सहित सामाजिक प्रतिभाओं के सम्मान के लिए “प्रतिभा सम्मान” कार्यक्रम अतिशीघ्र किया जाएगा. मुख्य संयोजक महेश खेतानी और सह संयोजक भरत आवतानी ने बताया कि, समाजसेवी दीपक, पीतांबर होतचंदानी हेमंत किशोर कलवानी के सहयोग से लक्ष्मण खेतानी राम तोलानी मुरली गंगवानी गोपी जनवानी राजकुमार माखीजा व अन्य पदाधिकारी की देखरेख में इस समारोह में इसी साल परीक्षा परिणाम में सीबीएसई व आरबीएसई में 90% से अधिक वालों को गोल्ड मेडल और 80% से अधिक अंक प्राप्त छात्र छात्राओं को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी प्रभु ठारवानी द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। पुरषोतम दास होतचन्दानी , भगवान कलवानी स्मृति की में यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है । इसी साल C A व चिकित्सक बने विधार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor