Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:44 am

Thursday, July 9, 2026, 2:44 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नारद सम्मान से सम्मानित पत्रकारों का एमपीसी ने किया अभिनंदन

शिव वर्मा. जोधपुर

जोधपुर। विश्व संवाद केंद्र द्वारा नारद जयंती के अवसर पर जोधपुर के जिन चार पत्रकारों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए नारद सम्मान से सम्मानित किया गया था उन्ही चारों वरिष्ठ पत्रकारों का मारवाड़ प्रेस क्लब की ओर से जोधपुर के सर्किट हाउस में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जोधपुर के विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियो के अलावा जोधपुर के पत्रकारों ने उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव इम्तियाज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि, विश्व संवाद केंद्र द्वारा हर साल की तरह इस साल भी नारद जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर जोधपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजेश त्रिवेदी, कमल वैष्णव, मुकेश श्रीमाली और नरेश बारासा को नारद सम्मान से सम्मानित किया गया।उन्हीं चारों वरिष्ठ पत्रकारो राजेश त्रिवेदी, कमल वैष्णव, मुकेश श्रीमाली और नरेश बारासा का अभिनंदन समारोह मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ की अध्यक्षता और वरिष्ठ समाजसेवी नंदकिशोर शाह के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नारद सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकारो राजेश त्रिवेदी, कमल वैष्णव, मुकेश श्रीमाली और नरेश बारासा को विधिवत रूप से स्मृति चिन्ह भेंट करने के साथ शॉल और मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मारवाड़ प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव मनोज गिरी ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला जबकि कार्यक्रम का संचालन क्लब के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर व्यास ने किया,क्लब सचिव इम्तियाज अहमद ने आभार जताया। इस अवसर पर अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ ने कहा कि, राष्ट्र की चौथे स्तंभ के रूप में पहचान रखने वाले मीडिया के सामने विभिन्न चुनौतियों के बीच जनहित की पत्रकारिता करने वाले जोधपुर की मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकारो राजेश त्रिवेदी, कमल वैष्णव, मुकेश श्रीमाली और नरेश बारासा को विश्व संवाद केंद्र द्वारा नारद सम्मान से सम्मानित किया जाना सभी पत्रकारों का गौरव बढ़ाने जैसा है, पत्रकार हमेशा जान जोखिम में डालकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करता है तब कहीं जाकर सटीक खबरें सामने आती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में अन्य साथियों को भी इसी तरह उनकी योग्यता और समर्पण के आधार पर विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी नंदकिशोर शाह ने इस अवसर पर कहा कि, पत्रकारों द्वारा जनता तक खबरें पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की चुनौतियों के बीच खबरों के पीछे भाग कर सूचनाओं को संकलित करके अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाए जाने के कारण ही प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जोधपुर की मीडिया का एक सम्मानजनक स्थान बन पाया है, मीडिया के साथियों के लिए जब भी जैसी भी समर्पण की आवश्यकता होगी भी हमेशा तैयार खड़े रहेंगे।
नारद सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार राजेश त्रिवेदी ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रमाणिक आधार पर पत्रकारिता के मूल्यों के निर्धारण के साथ अपने दायित्व को निभाया जाता है तो मन में सुकून मिलता है तथा लक्ष्य की प्राप्ति भी सही समय पर होती है जिससे जनता को सही सूचनाए मिल पाती है।वरिष्ठ पत्रकार कमल वैष्णव ने इस अवसर पर पत्रकारिता के मूल्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, जब किसी भी विषय पर गहन अध्ययन के बाद खबर लिखी जाती है तो उससे जनता में मीडिया के प्रति विश्वसनीय बरकरार रहती है विश्वसनीय पत्रकारिता ही पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े पत्रकारों के लिए सबसे बड़ी पहचान होती है, गलत या भ्रामक खबरों की वजह से केवल पत्रकार ही नहीं बल्कि पत्रकार जगत पर उंगलियां उठना स्वाभाविक है, इसलिए बिना प्रमाण के किसी भी खबर को साया करना अनुचित होता है, हर पत्रकार साथी को आंख नाक कान सब खुले रखकर प्रमाणिक पत्रकारिता पर लक्ष्य साधना चाहिए।पत्रकार मुकेश श्रीमाली और नरेश बारासा ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव से पत्रकार साथियों को रूबरू कराया।
इस अवसर पर आईएफडब्लूजे के अध्यक्ष प्रदीप जोशी के अलावा मारवाड़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुनील दत्त, संगठन मंत्री विक्रम दत्त, संयुक्त सचिव गिरीश शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य ललित परिहार, माधव सिंह मेहरू,जितेंद्र दवे और मारवाड़ प्रेस क्लब जोधपुर इकाई सचिव मोहित हेड़ा मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor