शिव वर्मा. जोधपुर
घुड़सवारी प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर जोधपुर में फिर से दस्तक देने जा रहा है। जोधपुर पोलो एवं इक्वेस्ट्रियन क्लब, ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसाइटी और एसएसके राइडिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में तीसरा रॉयल हॉर्स राइडिंग लीग कैंप 21 मई से 21 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
यह 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो ग्राउंड, लिफ्टनेंट जनरल ए.बी.एम. एच.एच. महाराजा मेघसिंह जी एयरपोर्ट रोड, पचपदरा, जोधपुर में आयोजित होगा। शिविर का उद्घाटन 21 मई को क्लब के सचिव श्री दिनेश सिंह नरूका की अध्यक्षता में किया जाएगा।
श्री नरूका ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घुड़सवारी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। कैंप में घुड़सवारी, शो जम्पिंग, ड्रेसेज, टेंट पेगिंग और पोलो जैसे खेलों का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण का समय दो सत्रों में निर्धारित किया गया है:
- सुबह 5:30 से 8:00 बजे तक
- शाम 6:00 से 7:30 बजे तक
कैंप में प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह डुडी (लाइसेंस एसएनआई), दमनकोट, और विनोद सांखला भाग लेने वाले राइडर्स को मार्गदर्शन देंगे। पहले भाग ले चुके राइडर्स के लिए विशेष एडवांस कोर्स भी आयोजित किया जाएगा।
पंजीकरण एवं शुल्क:
- बेसिक कोर्स: ₹5000
- एडवांस कोर्स: ₹7000
इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: - दमनकोट: 9460770760
- राघवेंद्र सिंह डुडी: 8003149868
- विनोद सांखला: 9929901515
यह कैंप न केवल खेल प्रेमियों को प्रशिक्षित करेगा, बल्कि मरुस्थलीय परंपरा और शाही घुड़सवारी विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा.




