Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:00 am

Thursday, July 9, 2026, 3:00 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

ब्रह्मलीन किशनगिरी महाराज का 19वां वार्षिक बरसी महोत्सव 20 मई को

अरुण माथुर. जोधपुर

कायलाना तखतसागर की सुरम्य पहाड़ियों के मध्य स्थित प्राचीन बिजौलाई बालाजी मंदिर में ब्रह्मलीन महंत किशनगिरी महाराज का 19वां वार्षिक बरसी महोत्सव 20 मई, मंगलवार को बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन महामण्डलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।
इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न प्रान्तों से सैकड़ों संत-महात्मा शिरकत करेंगे। महंत सर्वानंद गिरी महाराज (हिंगलाज माता मंदिर, चौखा) ने जानकारी दी कि बरसी महोत्सव का प्रथम चरण सोमवार, 19 मई को आयोजित होगा, जिसमें एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं मंगलवार, 20 मई को दूसरे चरण में जडाऊ पूजन एवं अभिषेक की विधियां सम्पन्न की जाएंगी।
मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में जोधपुर शहर के प्रमुख मठ-मंदिरों के महामण्डलेश्वर, महंत, संत और हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुजन इस आध्यात्मिक महोत्सव में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor