Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिलाई मशीन केंद्र का किया निरीक्षण

अरुण माथुर. जोधपुर

बालसमंद मंडोर परिसर स्थित बाबा रामदेव मन्दिर में जियो और जीने दो संस्थान के संस्थापक महावीर कांकरिया व अध्यक्ष सुशीला कांकरिया की ओर से महिलाओं के लिए दो माह के लिए आयोजित निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर के एक माह पूर्ण होने पर शिविर संयोजक एडवोकेट विजय शर्मा, जॉयंट्स ग्रुप आफ रॉयल लेडिज की अध्यक्ष निरूपा पटवा द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान कन्हैयालाल संतोष कुमार एवं शिविर की प्रशिक्षिका नंदा कल्ला के सहयोग से सीखे गए कार्य के बारे में जानकारी ली। निरूपा पटवा ने महिलाओं से निवेदन किया कि वह हर समय पुरुषों से आगे रहते हुए अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के साथ हर कार्य को करने हेतु अपनी कुशलता बताकर प्रयास करेगी तो निश्चय ही बड़ी सफलता हासिल होगी। इस मौके पर गीतिका पंवार ने सिलाई का कार्य मन से सीखने वाली महिलाओं का स्वागत कर बधाई दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor